लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में चरित्र संदेह में पत्नी और दो बेटियों की सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या, तीसरी बेटी को अधमरा किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2021 17:08 IST

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के मजरा आंबेडकरनगर इलाके में मंगलवार रात को घटित हुई। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Open in App
ठळक मुद्दे18 वर्षीय तीसरी बेटी जख्मी हो गई है।इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है।आरोपी के बेटे शमशाद ने पुलिस में तहरीर दी।

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला बुधवार को तिहरा हत्याकांड सामने आने पर सिहर गया। यहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह में अपनी पत्नी, दो बेटियों की सिर पर हथौड़ी मार-मारकर हत्या कर दी और तीसरी बेटी को अधमरा कर दिया।

वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के मजरा आंबेडकरनगर की है। वहां का निवासी 60 वर्षीय सईद सिरफिरे किस्म का व्यक्ति है। वह बेलदारी का काम करता है।

मंगलवार की रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे, उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना (15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थीं। सईद की पत्नी और उसकी बेटियां खेतों में मजदूरी करती थीं। वह उनके चरित्र पर शक करता था। मंगलवार की रात सईद ने पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़ी से प्रहार किए।

इसमें पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई, जबकि सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेजा. साथ ही सुल्ताना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबुलंदशहरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...