लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr Murder Crime News: मोबाइल को लेकर मोहित और प्रभात में झगड़ा, पिता मनोज ने की बीच-बचाव, डंडे से पीटकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 12:01 IST

Bulandshahr Murder Crime News: मोहित ने उससे इस बारे में बात की तो प्रभात ने फोन वापस देने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज देवी ने उसे फोन किया और कहा कि वह उनका फोन घर से ले जाए। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान 14 जुलाई को मनोज की मौत हो गई।नीरज देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहित ने डंडे से उसके पति पर कई बार हमला किया।

Bulandshahr Murder Crime News: मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े के बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को मोहित नामक युवक का मोबाइल फोन खुशहालगढ़ गांव में कहीं खो गया था। कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसका मोबाइल फोन प्रभात के पास है। सिंह ने बताया कि इसलिए जब मोहित ने उससे इस बारे में बात की तो प्रभात ने फोन वापस देने से इनकार कर दिया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जब मोहित पुलिस के पास पहुंचा तो प्रभात की मां नीरज देवी ने उसे फोन किया और कहा कि वह उनका फोन घर से ले जाए। उन्होंने बताया कि जब मोहित उनके घर पहुंचा तो प्रभात और उसके पिता मनोज से झगड़ा हो गया। मनोज कथित तौर पर शराब के नशे में थे। थाने में मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया।

इसके बाद 13 जुलाई को नीरज देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित हुईं और एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि नीरज देवी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहित ने डंडे से उसके पति पर कई बार हमला किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान 14 जुलाई को मनोज की मौत हो गई।

मनोज के परिवार का आरोप है कि उस दिन हुई मारपीट के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मनोज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। उसने बताया कि सीओ ने पाया कि चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया और जांच की जा रही है।

बुलंदशहर में एक महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

बुलंदशहर में एक महिला पुलिसकर्मी ने रविवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि जिस मकान में यह महिला कांस्टेबल रह रही थी, उसी मकान के ऊपरी तल के कुछ किरायेदार जब उसे किसी कार्यक्रम का निमंत्रण देने आये तब उन्होंने उसे फांसी पर लटका पाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के अनुसार उसकी पहचान महिला थाने की कांस्टेबल शशि के रूप में हुई है । कमरे से मिले सुसाइड नोट के अनुसार शशि किसी बात से परेशान थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...