लाइव न्यूज़ :

आखिर क्यों, करवा चौथ के दिन पहले पत्नी को दिया जहर और फिर खाकर दी जान?, गंगा स्नान के बहाने रामघाट ले गया और

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 22:13 IST

बुलंदशहरः पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के अतरौली तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव के निवासी पूरन सिंह (72) और उनकी पत्नी चमेली देवी (70) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। पत्नी को गंगा स्नान के बहाने बुलंदशहर के रामघाट ले गया।अपनी पत्नी को दिया और फिर खुद खा लिया।

बुलंदशहरः बुलंदशहर जिले के रामघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद अलीगढ़ के एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अलीगढ़ जिले के अतरौली तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव के निवासी पूरन सिंह (72) और उनकी पत्नी चमेली देवी (70) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे। पुलिस के अनुसार, पूरन सिंह शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी को गंगा स्नान के बहाने बुलंदशहर के रामघाट ले गया। वहां पहुंचकर, पूरन सिंह ने कथित तौर पर खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिसे उसने अपनी पत्नी को दिया और फिर खुद खा लिया।

खाने के बाद, दोनों की तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसने पाया कि पूरन सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। चमेली देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। रामघाट के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यंग बहादुर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...