लाइव न्यूज़ :

Bulandshahr Accident: तेज रफ्तार कार से दो बहनों को कुचला, भाई ही निकला आरोपी; CCTV में कैद भयावह मंजर

By अंजली चौहान | Updated: August 17, 2024 14:56 IST

Bulandshahr Accident: पुलिस को पीड़िता के भाई वाहिद की संलिप्तता का संदेह है, क्योंकि अपराध में इस्तेमाल की गई कार वाहिद के ससुराल के एक परिवार के सदस्य की है।

Open in App

Bulandshahr Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक भाई ने अपनी दो बहनों को कार से कुचल दिया और फरार हो गया। घटना का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीसीटीवी में कैद वीडियो देख आपके होश उड़ जाएंगे जिसमें दो बहनें सड़क किनारे चल रही है और अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आती है जो तेजी से दोनों को टक्कर मारकर निकल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बहनें हवा में उछल कर दूर जाकर गिरती है।

गौरतलब है कि बुलंदशहर में कोर्ट में पेश होने के बाद शुक्रवार को दोनों बहनें घर लौट रही थीं, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बहन का शादी के बाद पति से कुछ विवाद था जिसके कारण वह अलग रह रही थी लेकिन इससे उसका भाई नाराज था। रिपोर्ट के मुताबिक, समीन और उसकी छोटी बहन बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। घायल बहनों ने आरोप लगाया है कि समीन के पति और देवर ने उन्हें कार से कुचलने की कोशिश की और पहले ही धमकी दी कि अगर वे कोर्ट गईं तो उन्हें कुचल दिया जाएगा। 

हालांकि, मामला सामने आने के बाद जब पुलिस ने इसकी जांच कि तो पाया कि महिलाओं के भाई ने ही अपनी ससुराल की कार से उन्हें टक्कर मारी है। भाई बहनों के इस फैसले से नाराज था। दोनों पक्षों के बीच गहरा विवाद था। पुलिस को शक है कि पीड़िता के भाई वाहिद की संलिप्तता है, क्योंकि अपराध में इस्तेमाल की गई कार वाहिद के ससुराल वालों के परिवार के सदस्य की है। दोनों घायल बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया है कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि पति और उसके भाई के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है।

टॅग्स :बुलंदशहरसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारCCTVवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?