लाइव न्यूज़ :

झारखंड: पाकुड़ में नाबालिग भाई-बहन की नृशंस हत्या, दरिंदों ने निकाल ली आंखें भी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2022 20:45 IST

दोनों भाई-बहन का शव गांव के खलिहान में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इन दोनों नाबालिगों की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीती रात नृशंस हत्या कर दी गई और लड़की की एक आंख और उसके आठ वर्षीय भाई की दोनों आंखें भी निकाल लीं।

Open in App
ठळक मुद्देशक के आधार पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिसहत्यारे ने लड़की की एक आंख और उसके भाई की दोनों आंखें निकाल ली

रांची:झारखंड में पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडीहा गांव स्थित मांझी टोला में दस वर्षीया बालिका एवं उसके आठ वर्षीय भाई की नृशंस हत्या कर आंख निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। दोनों का शव खलिहान में पड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

इधर, पुलिस शक के आधार पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि भाई-बहन का शव गांव के खलिहान में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इन दोनों नाबालिगों की किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीती रात नृशंस हत्या कर दी गई और लड़की की एक आंख और उसके आठ वर्षीय भाई की दोनों आंखें भी निकाल लीं।

मृतकों के पिता प्रेम मरांडी ने बताया कि दोनों बच्चे कल शाम से ही लापता थे। उन्होंने उनके देर शाम तक घर न पहुंचने पर गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। आज गांव के बाहर खलिहान में दोनों की लाश मिलने की जानकारी मिली। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार व एसडीपीओ समेत स्वयं एसपी एचपी जनार्दनन भी घटनास्थल पर पहुंच गये।

हत्या का शक एक 20 वर्षीय युवक पर है, जो मृतक का चाचा है। इसका नाम नेहरू लाल मरांडी ऊर्फ टुरका है। पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि जैसे ही पुलिस को खबर मिली, वैसे ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वे स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में उनकी नजर है। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची है और जांच में जुटी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि हत्यारे ने नृशंस तरीके से मृत बच्ची की एक आंख व बच्चे की दोनों आंखें निकाल ली है। बच्ची के शव को देखकर ऐसा लगता है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार भी किया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पड़ोस में रहने वाले गोतिया से मृतकों के परिवार का पहले से विवाद चल रहा था। उसके यहां कल देर शाम बच्चों को बुलाकर ले जाया गया था।

टॅग्स :झारखंडहत्याJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो