लाइव न्यूज़ :

ब्रह्मपुरः लॉज पहुंची प्रेमिका प्रिया कुमारी मोहराना, कुछ समय साथ बिताने के बाद कई बार चाकू से वार कर प्रेमी अभय कुमार मोहराना ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 19:50 IST

Brahmapur: पुलिस के अनुसार, अभय ने न्यू बस स्टैंड के पास एक लॉज में मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रवेश किया था। प्रिया थोड़ी देर बाद पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देतीन बजे के आसपास कई बार चाकू से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी हाथ पर लगी चोट का इलाज कराने सिटी अस्पताल गया। गोसानिनुआगांव पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

Brahmapur: ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में एक प्रेमी ने लॉज में बुलाने के बाद प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रिया कुमारी मोहराना के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान अभय कुमार मोहराना (24) के रूप में हुई है। वह ब्रह्मपुर के लांजीपल्ली इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभय ने न्यू बस स्टैंड के पास एक लॉज में मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रवेश किया था। प्रिया थोड़ी देर बाद पहुंची थी।

दोनों ने कुछ समय साथ बिताया था। उसके बाद अभय ने अपराह्न तीन बजे के आसपास कई बार चाकू से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अपने हाथ पर लगी चोट का इलाज कराने सिटी अस्पताल गया। वहां से वह गोसानिनुआगांव पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि अभय ने शादी को लेकर हुए विवाद में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी । ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम कारण की जांच कर रहे हैं। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे इस लॉज में तीन बार जा चुके थे। एसपी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?