लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ जिला अदालत में बम की धमकी, सेक्टर-43 स्थित परिसर को खाली कराया गया, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 14:05 IST

चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि वहां बम (अदालत परिसर के अंदर) हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबम की धमकी फोन से मिली।एक अधिकारी ने कहा, हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि वहां बम (अदालत परिसर के अंदर) हो सकता है।इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

चंडीगढ़ःचंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना देने वाला एक फोन आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में वहां तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि वहां बम (अदालत परिसर के अंदर) हो सकता है। इसके बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया ।’’ सेक्टर-43 स्थित परिसर को खाली करा लिया गया है। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

धमकीभरा फोन आने के बाद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, लिपिक कर्मचारियों और आगंतुकों को कम से कम 30 कोर्टरूम छोड़ने के लिए कहा गया। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया जिसकी सूचना साढ़े दस बजे चंडीगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। चंद मिनटों में तलाश शुरू कर दी गई।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दंगा नियंत्रण दल, आतंकवाद विरोधी दस्ते, जिला अपराध प्रकोष्ठ, अपराध शाखा और पुलिस फोरेंसिक टीम के सदस्यों के अलावा बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं।  100 से अधिक पुलिस कर्मी विभिन्न उपकरणों का उपयोग कर अदालत परिसर की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :चंडीगढ़बम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी