बंगाल में भाजपा के एक युवा नेता का फंदे से लटका मिला शव

By भाषा | Published: August 23, 2020 08:47 PM2020-08-23T20:47:33+5:302020-08-23T20:47:33+5:30

भाजपा ने दावा किया कि शौभिक मुखर्जी अत्यधिक मानसिक तनाव में थे।

Body of a young BJP leader hanged in Bengal | बंगाल में भाजपा के एक युवा नेता का फंदे से लटका मिला शव

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsशौभिक मुखर्जी का शव शनिवार रात गोघाट स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि इस व्यक्ति का एक किशोरी से तनावपूर्ण संबंध थे और उसने आत्महत्या की है। 

गोघाट (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भाजपा की युवा शाखा के एक नेता का शव उनके घर में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शौभिक मुखर्जी का शव शनिवार रात गोघाट स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोघाट मंडल इकाई के अध्यक्ष थे। मुखर्जी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। भाजपा ने दावा किया कि मुखर्जी अत्यधिक मानसिक तनाव में थे।

साथ ही यह आरोप भी लगाया कि वह स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उनके खिलाफ रची गईसाजिश का शिकार बने हैं। हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा कि इस व्यक्ति के एक किशोरी से तनावपूर्ण संबंध थे और उसने आत्महत्या की है। 

Web Title: Body of a young BJP leader hanged in Bengal

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे