लाइव न्यूज़ :

BMW Accident Case: 27 सितंबर तक जेल में रहेगी कार चालक गगनप्रीत कौर, दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत और पत्नी घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 17, 2025 17:03 IST

BMW Accident Case: अदालत ने आरोपी की ओर से दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग ने महिला की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।बहस हुई और मामले की सुनवाई शनिवार के लिए निर्धारित कर दी गई।बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घर लौट रहे थे। 

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने धौला कुआं में हुई दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू कार चालक आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत बुधवार को 27 सितंबर तक बढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी घायल हो गई थीं। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित गर्ग ने महिला की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

अदालत ने आरोपी की ओर से दायर याचिका पर भी नोटिस जारी किया, जिसमें दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। अदालत में महिला की जमानत याचिका पर भी बहस हुई और मामले की सुनवाई शनिवार के लिए निर्धारित कर दी गई।

गगनप्रीत कौर (38) को गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद 15 सितंबर को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव एवं हरि नगर के निवासी नवजोत सिंह (52) की दिल्ली छावनी मेट्रो स्टेशन के पास रिंग रोड पर रविवार दोपहर को हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद घर लौट रहे थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसकोर्टबीएमडब्ल्यू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?