लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः 3 साल से ‘लिव-इन’ में रहने वाली ममता ने सेना का जवान अमित सागर की गला घोंटकर मार डाला, शराब पीकर करता था मारपीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:46 IST

Bijnor: पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था।

Open in App
ठळक मुद्देअमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे।

Bijnor: सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था।

क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था। उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मृतक अमित की मां कांति देवी ने ममता पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज करायी। सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ममता को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई।

तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे। सिंह के अनुसार ममता ने बताया कि अमित शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह अमित से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...