बिजनौरः छह वर्षीय बच्ची के साथ 26 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, पढ़ने जा रही पीड़िता को बहलाकर ले गया था, बांदा में मासूम के साथ हैवानियत
By भाषा | Published: November 7, 2021 01:59 PM2021-11-07T13:59:27+5:302021-11-07T14:01:11+5:30
पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और भादंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह वर्षीय बच्ची के साथ 26 वर्षीय एक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।
जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना मंडावली क्षेञ मे एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को पढ़ने जा रही उसकी छह वर्षीय पुत्री को को मिर्जापुर सैद का शहबाज बहलाकर ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और भादंसं एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पुलिस पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है।
बांदा में किशोर ने नौ साल की बच्ची से खेत में किया बलात्कार
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के एक गांव में 14 वर्षीय लड़के ने खेत में गयी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। मरका थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश सरोज ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के लड़के ने नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची दो अन्य बच्चियों के साथ खेत में चने का साग तोड़ रही थी, तभी खेत में मौजूद आरोपी बच्ची को घसीटकर एक खेत में ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया। सरोज ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के पिता ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाबालिग आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
नशे के आदी युवक ने चाकू दिखाकर मां के साथ दुष्कर्म किया: पुलिस
शराब और मादक पदार्थ के आदी एक युवक ने दिवाली की रात अपनी मां की गर्दन पर चाकू रखकर उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक को उसकी मां की शिकायत के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती में बृहस्पतिवार रात को घटना घटी जिसमें युवक शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था और उसने मां के साथ कुकृत्य किया। शहर के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला की शिकायत के हवाले से कहा कि घरों में काम करने वाली महिला ने अपने बेटे के सलूक का विरोध किया लेकिन चाकू के दबाव में उसके बेटे ने दुष्कर्म किया।