बिहार: अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है महिलाओं की आबरू, पटना में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

By एस पी सिन्हा | Published: November 18, 2022 03:37 PM2022-11-18T15:37:40+5:302022-11-18T15:37:40+5:30

पटना के बड़े अस्पताल आईजीआईएमएस में 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

Bihar: Women attempted of rape in hospital of Patna, police filed FIR | बिहार: अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं है महिलाओं की आबरू, पटना में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास

पटना के बड़े अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का मामला (फाइल फोटो)

पटना: बिहार के सरकारी अस्पताल में भी महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है। वैशाली सदर अस्पताल में सुरक्षागार्ड ने महिला मरीज से दुराचार किया तो अब राजधानी पटना के बड़े अस्पताल आईजीआईएमएस में 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई है। यह घटना सामने आने के बाद खलबली मच गई है। 

किशोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता अपनी सहेली की मां की जांच रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंची थी। उसका आरोप है कि अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के बयान पर शास्त्रीनगर थाने में पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

बताया जाता है कि मूल रूप से मुंगेर की रहनेवाली है पीड़िता पटना के मीठापुर में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई कर रही है। पिछले कई महीनों से उसकी सहेली की मां का इलाज आईजीआईएमएस में चल रहा है। इसी सिलसिले में 7 नवंबर की दोपहर दो बजे के करीब वो सहेली के साथ जांच रिपोर्ट लेने आई थी। जिस कमरे में जांच रिपोर्ट लेना था, किशोरी जब अंदर गई कंप्यूटर ऑपरेटर वहां बैठे हुए थे। 

कंप्यूटर ऑपरेटर ने बहाने से पीड़िता की सहेली और दूसरे कर्मियों को कहीं और भेज दिया और किशोरी को कुर्सी पर बिठा कर उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। आरोपी ने कंप्यूटर ऑपरेटर ने कमरे का दरवाजा भी बंद कर दिया। कुछ देर बाद जब सहेली वापस आई तो उसे उसे शक हुआ। जब जबरन दरवाजा खुलवाया गया, तब सहेली ने उसे घटना के बारे में सारी जानकारी दी। 

इसकी शिकायत पीड़िता द्वारा शास्त्रीनगर थाने में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में भारी हंगामा भी मचा। इसी का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस द्वारा इस मामले में यौन उत्पीड़न समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। 

Web Title: Bihar: Women attempted of rape in hospital of Patna, police filed FIR

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे