सासाराम में हिंसाः भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अबतक 63 आरोपियों पर शिकंजा

By एस पी सिन्हा | Published: April 29, 2023 03:32 PM2023-04-29T15:32:39+5:302023-04-29T15:34:25+5:30

जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी का भाजपा ने जोरदार विरोध किया है। जवाहर प्रसाद ने सासाराम हिंसा मामले को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

bihar Violence in Sasaram Former BJP MLA Jawahar Prasad arrested police sent to jail so far 63 accused have been arrested | सासाराम में हिंसाः भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, अबतक 63 आरोपियों पर शिकंजा

सासाराम नगर थाने को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Highlightsअबतक 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा गया है।राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता आवास पर पहुंच गए।सासाराम नगर थाने को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पटनाः बिहार के सासाराम में पुलिस ने रामनवमी के दौरान हुई हिंसा के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को बीती रात घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसको लेकर लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो सासाराम में रामनवमी के बाद भड़की हिंसा के मामले में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अबतक 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा गया है।  वहीं, जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी का भाजपा ने जोरदार विरोध किया है। जवाहर प्रसाद ने सासाराम हिंसा मामले को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पार्टी के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच कर आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। वहीं, सासाराम नगर थाने को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जवाहर प्रसाद पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

मामले में नामजद आरोपियों पर सरेंडर करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस पूरे मामले पर रोहतास के एसपी ने बयान जारी कर बताया कि सासाराम नगर थाना कांड संख्या 275/ 23 शहर में हुए सांप्रदायिक उपद्रव से संबंधित है। अब तक कुल 63 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

साथ ही दो अभियुक्तों के द्वारा पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में समर्पण किया गया था। उन्होंने बताया कि न्यायालय के द्वारा प्राप्त नॉन बेलेबल वारंट का तमिला कराते हुए इस कांड के दो आरोपी मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ लखानी पिता स्वर्गीय असीम नंदयी जो मदार दरवाजा एवं जवाहर प्रसाद पूर्व विधायक पिता स्वर्गीय भुट्टी महतो लश्करीरीगंज के रहने वाले हैं।

दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा एवं पत्थबाजी मामले में भाजपा के 3 नेताओं ने गत 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डा शिवनाथ चैधरी, सोनू सिंहा एवं राबिन केसरी शामिल हैं।

Web Title: bihar Violence in Sasaram Former BJP MLA Jawahar Prasad arrested police sent to jail so far 63 accused have been arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे