लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोपालगंज तीन लोगों के हत्या मामले में तेजस्वी ने नीतीश पर विधायक पप्पू पांडे को ‘बचाने’ का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: May 28, 2020 05:18 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि राजग सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टालरेंस’ की नीति का पालन करती है, इसलिए कुछ आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष को छाती पीटने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी पार्टी जद(यू) के एक विधायक को गोपालगंज जिले में तीन लोगों की हत्या के मामले में ‘बचाने’ का आरोप लगाया। तेजस्वी ने बुधवार को अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की।

राजद नेता तेजस्वी ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस गोपालगंज जिले में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडे को गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के "करीबी" हैं। पांडेय का नाम गोपालगंज के राजद नेता जे पी यादव के आवास पर रविवार रात को हुए हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में दर्ज किया गया है।

हमले में यादव के माता-पिता और एक भाई की हत्या कर दी गयी। यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांडेय के भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस द्वारा विधायक का पता लगाया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा, "अगर कल शाम तक पप्पू पांडेय को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो मैं सरकार को चेतावनी देता हूं, मैं अपनी पार्टी के सभी विधायकों को साथ लेकर गोपालगंज पहुंच जाउंगा।"

बाद में तेजस्वी ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसमें गोपालगंज में हुई हत्याओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर राजद पर प्रहार करते हुए कहा कि राजग सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टालरेंस’ की नीति का पालन करती है, इसलिए कुछ आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष को छाती पीटने की जरूरत नहीं है। कानून अवश्य अपना काम करेगा।  

टॅग्स :बिहारगोपालगंजजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो