लाइव न्यूज़ :

सृजन घोटालाः सीबीआई ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार, वारंट जारी होने के बाद से चल रही थी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2021 21:06 IST

गिरफ्तार होने वाली महिला मोहम्मद शकील अहमद की पत्नी जसीमा खातून, समर समरेंद्र की पत्नी राजरानी वर्मा, अभिषेक कुमार की पत्नी अर्पणा वर्मा हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.सीबीआई टीम ने एक बार फिर तीनों के घर पर दबिश दी और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया.तीनों महिलाओं को पटना लाया गया है, जहां तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है.

पटनाः बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले में सीबीआई फिर एक्शन मोड में है. सीबीआई ने सृजन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर के सबौर से दो और साहेबगंज से एक महिला को गिरफ्तार कर पटना ले आई है.

गिरफ्तार होने वाली महिला मोहम्मद शकील अहमद की पत्नी जसीमा खातून, समर समरेंद्र की पत्नी राजरानी वर्मा, अभिषेक कुमार की पत्नी अर्पणा वर्मा हैं. तीनों के खिलाफ हाल ही में सीबीआई कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. तीनों आरोपित सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड सबौर की प्रबंधकारिणी सदस्य थीं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों महिला आरोपियों के संबंध घोटाले की मास्‍टरमाइंड भागलपुर की मौसी मनोरमा देवी से भी थे. तीनों के घर पर सीबीआई ने अगस्‍त महीने में भी दस्‍तक दी थी, लेकिन तब तीनों पीछे के दरवाजे से फरार हो गई थीं. सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात सीबीआई टीम ने एक बार फिर तीनों के घर पर दबिश दी और उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद तीनों महिलाओं को पटना लाया गया है, जहां तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है. सीबीआई ने आरसी 6(ए)/ से जुडा मामला 2018 में दर्ज किया था. जिसके बाद कोर्ट ने 11 फरवरी 2021 को संज्ञान लिया. अदालत ने अलग-अलग सुनवाई के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ समन और जमानतीय वारंट जारी किए.

लेकिन कोर्ट समन के बाद भी मामले के आरोपित कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे. बताया जा रहा है कि सीबीआई कोर्ट ने अमित कुमार की पत्नी रजनी प्रिया, प्रणव कुमार की पत्नी सीमा देवी, मोहम्मद शकील अहमद की पत्नी जसीमा खातून, समर समरेंद्र की पत्नी राजरानी वर्मा, अभिषेक कुमार की पत्नी अर्पणा वर्मा, विपिन वर्मा की पत्नी रूबी कुमारी, पुर्णेदू कुमार व सतीश कुमार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है. वारंट जारी होने वालों में सृजन संस्था की संस्थापक मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया भी है, जो कार्यकारिणी की सचिव थी. जब घोटाला उजागर हुआ, उसके बाद से रजनी प्रिया भूमिगत हो गई है.

सीबीआई कोर्ट ने अगस्त में सुनवाई की थी, वह मामला 1.36 करोड़ 93 लाख रुपये से अधिक का था. आरोप है कि मामले के आरोपित सरकारी राशि को डायवर्ट कर सृजन विकास महिला सहयोग समिति लिमिटेड के खाते में रकम मंगा लेते थे. यहां बता दें कि सृजन घोटाला मामले में भाजपा नेता विपिन शर्मा, उसकी पत्नी रुबी शर्मा, सृजन घोटाले का मास्टरमाइंड पीके घोष, आडिटर पुर्णेंदु कुमार को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. सीबीआई ने पटना एयरपोर्ट से भाजपा नेता विपिन शर्मा की पत्नी रुबी शर्मा को गिरफ्तार किया था.

वह इंडिगो एयरलाइंस पर साहिल कुमार के साथ सवार हुई थी और लोकनायक जयप्रकाश एयरपोर्ट पटना में उतरते ही सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. जबकि पुर्णेंदु कुमार को उसके भीखनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था. इसके पूर्व ईडी ने मनी लांड्रिंग के मामले में सृजन घोटाले का मास्टरमाइंड पीके घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

टॅग्स :सीबीआईबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े