लाइव न्यूज़ :

बिहार: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2022 18:59 IST

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद से तीनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी मो कैश और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले इस मामले को पंचायत के स्तर पर दबाने की कोशिश की गईइसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाईपुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला का मेडिकल चेकअप कराया

पटना: बिहार के सीतामढ़ जिले के बेला थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की का प्रेमी ने बहाने से उसे मिलने के लिए बुलाया और दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद आरोपी लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले को पंचायत के स्तर पर दबाने की कोशिश की गई। इसके बाद पीड़ित लड़की थाने पहुंच गई और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी मोहम्मद कैश ने पहले उसको अपने प्यार के जाल में फंसाया और बाद में उसपर शादी का दबाव बनाने लगा। हालांकि लड़की मो. कैश से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने सीधे तौर पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर वह मन ही मन लड़की को सबक सिखाने की योजना बनाने लगा। उसने गांव के सुनसान इलाके में लड़की को मिलने के लिए बुलाया। तय समय पर लड़की उससे मिलने के लिए पहुंच गई। 

वहां पहले से दो लड़के मौजूद थे। तीनों ने उसे दबोच लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीनों युवक उसको (लड़की) बेहोश छोड़कर मौके से फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। वारदात के बाद मामले को पंचायत में निपटाने का भी पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया गया। 

पंचायत में किसी तरह की पहल नहीं होती देख 20 दिनों बाद थाने में शिकायत की गई है। घटना 24 जून की है। लेकिन परिजनों ने अब जाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि 24 जून को घटना की जानकारी होने पर वे प्राथमिकी दर्ज करवाने जा रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने दबाव डालकर मामले को पंचायत में निपटाने की बात कही। इसमें आरोपी के साथ शादी कराने की बात चल रही थी। लेकिन पंचायत की ओर से कोई पहल नहीं होने पर पीड़िता पुलिस के पास जा पहुंची। 

वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल भेजकर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया है।

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद से तीनों आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी मो कैश और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। 

टॅग्स :गैंगरेपबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली