बिहारः पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से सप्लाई की जाती थीं लड़कियां

By एस पी सिन्हा | Published: November 22, 2018 08:02 PM2018-11-22T20:02:32+5:302018-11-22T20:18:48+5:30

'कॉल गर्ल इन पटना' के नाम से जानकारी देकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने में पकड़े गये गिरोह के सदस्यों ने कई अहम जानकारियां गांधी मैदान थाना पुलिस को दी है। 

bihar: sex racket busted in Patna | बिहारः पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से सप्लाई की जाती थीं लड़कियां

बिहारः पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से सप्लाई की जाती थीं लड़कियां

बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पटना पुलिस ने शहर के एक्जीबिशन रोड से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन दलालों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक ऑल्टो कार भी जब्त की है। गिरफ्तार लोगों मे एक सांवरमल बैरवा राजस्थान का है जबकि दिलीप और सुधीर पटना के रहने वाले हैं। 'कॉल गर्ल इन पटना' के नाम से जानकारी देकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने में पकड़े गये गिरोह के सदस्यों ने कई अहम जानकारियां गांधी मैदान थाना पुलिस को दी है। 
 
इन लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र का रहने वाला अमित कुमार ही सारे खेल का मास्टरमाइंड है। अमित ने इन तीनों को गाड़ी चलाने के लिए रखा था और लड़कियों को होटल से लाने और ले जाने की जिम्मेदारी सौंप रखी थी। अमित ने इतनी चालाकी से काम किया कि उसने इंटरनेट पर उन्हीं तीनों चालकों का मोबाइल नंबर दे दिया और जब कोई ग्राहक लड़की के लिए फोन करता था, तो ये तीनों ही मोल भाव करते थे। इसके साथ ही लड़कियों को होटल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी संभालते थे। 

पकड़े गये तीनों से पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लड़कियां कोलकाता से आती थीं और एक सप्ताह रुकती थीं। इसके बाद वे वापस चली जातीं और फिर दूसरी लड़कियां आ जाती थीं। एक बार में चार से पांच लड़कियां कोलकाता से आती थीं और पाटलिपुत्र इलाके में ही रहती थीं। रहने की व्यवस्था अमित ने कर रखी थी। 

पकड़े गये दलालों ने यह जानकारी दी है कि उन लोगों ने फ्रेजर रोड के एक बडे होटल में लडकी को पहुंचाया था। उन लोगों से ग्राहक ने संपर्क कर लड़की को होटल में पहुंचाने के लिए बोला था। इस पर सुदेव पासवान ने लडकी को वहां छोड़ दिया था। इसके बाद शाम को वह उसे लेकर वापस लौट गया था। 

इन लोगों के अनुसार, उन लोगों को एक बार लड़की को छोड़ने व लाने के लिए पांच सौ रुपये मिलते थे। जबकि लड़की को एक हजार दिया जाता था। जबकि डीलिंग चार से पांच हजार रुपये में होती थी। पकड़े गये सुदेव पासवान, दिलीप कुमार व सावर लाल को गांधी मैदान पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर तीनों को रिमांड पर लिया जा सकता है।

बताया जाता है कि जेल भेजे जाने के पूर्व गांधी मैदान थाना पहुंच कर डीएसपी टाउन सुरेश प्रसाद ने भी तीनों से पूछताछ की। इधर, इस गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। लेकिन वह फरार चल रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी एक पटना कॉल गर्ल्स के नाम से एक वेबसाइट चलाते थे। जहां से वह ग्राहकों से संपर्क करते थे। इस वेबसाइट पर एक मोबाइल नंबर भी प्रकाशित किया गया था। बताया जा रहा है कि ग्राहकों के पास लड़कियों को भेजकर धंधा कराया जाता था। वहीं, लड़कियों को सालाना पैकेज पर पश्चिम बंगाल से लाया गया था। लेकिन फिलहाल इस गिरोह का संचालक अमित और उसकी पत्नी दोनों फरार है। दोनों एक किराए के मकान में रहते थे। वहीं लड़कियों को साथ में रखा जाता था। 

सूत्रों के अनुसार, अमित और उसकी पत्नी मिलकर लड़कियों को बंगाल से लाती थी। वहीं दोनों वेबसाइट का संचालन भी करते थे। ग्राहक वेबसाइट पर दिए गए नंबर से दलालों से संपर्क करते थे। जिसके बाद लड़कियों का फोटो वॉट्सऐप के माध्यम से भेजा जाता था। फिर लड़कियों को पटना के होटलों में भेजा जाता था। 

इस मामले में गांधी मैदान पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में पूरा गिरोह लगा हुआ था। संचालक अमित और उसकी पत्नी सभी को मासिक तनख्वाह देती थी। इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के संचालक और इससे जुड़े हुए अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Web Title: bihar: sex racket busted in Patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे