लाइव न्यूज़ :

बिहार: बदमाशों ने बाईक समेत ग्रामीण बैंक मैनेजर को किया अगवा, पुलिस को नहीं बताने की दी धमकी  

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2018 22:01 IST

बैंक मैनेजर जयवर्धन के पिता जयदेव दयाल को आज सुबह मोबाइल पर कॉल करके अपहर्ताओं ने धमकाया और कहा है कि पुलिस के पास गए तो पुत्र की हत्या कर दी जाएगी।

Open in App

पटना,28 सितंबर: बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी के कसार सहायक थाना मुख्यालय में संचालित बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधक का गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपहृत शाखा प्रबंधक जिला के कसार शाखा में पदस्थापित थे और वे नालंदा जिला के बडगांव के रहने वाले थे। गुरुवार की शाम कसार स्थित बैंक शाखा से घर बडगांव जाने के दौरान बीच रास्ते में अपसढ़ मोड़ के पास अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया।

बताया जाता है कि वे रोज बाइक से ही घर से बैंक आते-जाते थे। बैंक मैनेजर जयवर्धन के पिता जयदेव दयाल को आज सुबह मोबाइल पर कॉल करके अपहर्ताओं ने धमकाया और कहा है कि पुलिस के पास गए तो पुत्र की हत्या कर दी जाएगी। हादसे के बाद पीड़ित परिजन जब शेखपुरा एसपी आवास पहुंचे ही थे कि उनके परिजनों को धमकी भरा फोन भी आ गया। इसके बाद एसपी से मिले बगैर ही परिजन बैरंग वापस लौट गये।

बाइक संग बैंक मैनेजर गायब

घटना के संबंध में ग्रामीण बैंक के को-ऑर्डिनेटर आरके चौधरी ने बताया कि घटना की शाम वे अपनी शाखा से 5:10 बजे निजी दो पहिया गाड़ी से घर लौट रह थे। इसी बीच, अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। देर शाम जब अपहृत शाखा प्रबंधक अपने गांव वापस नहीं लौटे, तब करीब 8:00 बजे से परिजन ने खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने लोगों से संपर्क कर अपहृत प्रबंधक की जानकारी लेने का काफी प्रयास किया।

इस दौरान आधा दर्जन वाहनों से अलग-अलग दिशाओं में परिजनों ने घंटों खोजबीन की। साथ ही शेखपुरा एसपी को सूचना दी।

वहीं, को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि घटना को लेकर एसपी दयाशंकर से मिलकर स्थिति से अवगत कराया गया है। मौके पर एसपी ने अपहृत शाखा प्रबंधक के गृह थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराने की भी सलाह दी है। साथ ही परिजनों की सुविधानुसार कसार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया गया है। जबकि शेखपुरा एसपी दयाशंकर ने बताया कि बैंक मैनेजर के मोबाइल का आखिरी लोकेशन शेखपुरा नालंदा सीमा पर खराट मोड तक मिला है। मैनेजर बाइक समेत गायब है। घटना में नवादा, नालंदा एवं शेखपुरा पुलिस संयुक्त रूप से अपहृत की तलाश में जुटी है। जल्द ही परिणाम सामने आ जायेंगे। 

इधर सूत्रों के अनुसार मैनेजर रिश्वत के लिए बदनाम थे। हो सकता है, किसी रिश्वत देने वाले ने लोन नहीं मिलने पर अपहरण किया हो। अपहृत शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अपहृत के मोबाइल फोन ट्रेस के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा आज खुली, लेकिन कारोबार पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना के मद्देनजर बैंकर्स खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। साथ ही बैंककर्मियों ने अपहृत की अविलंब बरामदगी के लिए एसपी से मांग की है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो