लाइव न्यूज़ :

बिहार: आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या, कातिल ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

By अंजली चौहान | Updated: January 31, 2023 10:17 IST

पुलिस के मुताबिक, घर की हालत जिस तरह है उससे शक जताया जा रहा है कि घर में हत्यारें और दंपति के बीच हाथापाई हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के आरा में डबल मर्डर से सनसनी।रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या।पुलिस के अनुसार हत्यारे ने घर में जबरदस्ती घुसकर हत्या को अंजाम दिया।

पटना:बिहार के आरा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोहल्ले का है, जहां एक कॉलोनी में डबल मर्डर से सनसनी मच गई है। कतीरा मोहल्ले में अकेले रह रहे दंपति के हत्या की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति पर अज्ञात हमलवार ने घर में घुसकर हमला किया और वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग गया। 

गौरतलब है कि 70 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में डीन के पद पर काम कर चुके थे। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह जिनकी उम्र 65 वर्ष थी वह महिला कॉलेज में साइकोलॉजी की रिटायर्ड प्रोफेसर रह चुकी थी। आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति अकेले ही रहते थे। 

अलग-अलग कमरे में मिली लाश

बताया जा रहा है कि घटना बीते सोमवार की है। प्रोफेसर के घर रहने वाले किराएदार ने मामले का खुलासा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचमा मिलते ही भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी की लाश घर के अलग-अलग कमरे से बरामद किए गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, घर की हालत जिस तरह है उससे शक जताया जा रहा है कि घर में हत्यारें और दंपति के बीच हाथापाई हुई थी। हत्यारा जबरन घर में घुसा था और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस को शक है कि किसी परिचित ने दंपति की हत्या की है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। हत्या करने के पीछ हत्यारे की क्या मंशा थी, ये जांच का विषय है।

इस डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए भोजपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए पुलिस फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है। शुरुआती जांच में पुलिस के अनुसार, हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। शवों पर चोट के निशान देखे गए हैं। 

टॅग्स :बिहारहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो