लाइव न्यूज़ :

पति आमोद कुमार की सुपारी पत्नी ने दी, अहमदाबाद में अरेस्ट गैंगस्टर, प्रेमी के साथ मिलकर ऐसे रचा साजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2025 23:22 IST

आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में एक ठिकाने से हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देटीम को भगोड़े का पता लगाने के लिए अहमदाबाद भेजा गया।प्रेमी ने कथित तौर पर कुमार की हत्या के लिए यादव को सुपारी दी थी।अहमदाबाद में यादव को पकड़ लिया गया और बिहार पुलिस को सौंप दिया गया। 

अहमदाबादः बिहार में हत्या के एक मामले में एक गैंगस्टर को रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय अपराध शाखा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला ने अपने पति की हत्या के लिए एक गैंगस्टर को सुपारी कथित तौर पर दी थी। अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया, महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था, इसलिए ही इस अपराध को अंजाम दिया गया। अपराध शाखा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी गौतम कुमार यादव (20) को अहमदाबाद के जमालपुर फूल बाजार में एक ठिकाने से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित आमोद कुमार की 16 सितंबर को बिहार के मोतिहारी के निकट दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसने बताया कि जांच के दौरान यादव की भूमिका का पता चला जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम को भगोड़े का पता लगाने के लिए अहमदाबाद भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी और उसके प्रेमी ने कथित तौर पर कुमार की हत्या के लिए यादव को सुपारी दी थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि यादव ने कथित तौर पर दोनों शूटर को कुमार के पते के बारे में निर्देश दिए थे। इसमें कहा गया कि अहमदाबाद में यादव को पकड़ लिया गया और बिहार पुलिस को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारगुजरातPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो