लाइव न्यूज़ :

25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2026 15:20 IST

अधिकारियों ने बताया कि यह गांजा अत्याधुनिक हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया था, जिसकी गुणवत्ता और कीमत सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।कौन-सा अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।14 मार्च को करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा एक लावारिस बैग से बरामद हुआ था।

गयाजीः कस्टम विभाग ने बिहार के गया जी हवाई अड्डे पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड से आए चार यात्रियों के पास से 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस हाइड्रोपोनिक गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस गंभीर मामले में चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।बताया जाता है कि थाईलैंड के डॉन मुआंग एयरपोर्ट से थाई एयर एशिया की फ्लाइट गया जी हवाई अड्डे पर उतरी। कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया और उन्हें हिरासत में लेकर उनके सामान की गहन जांच की। तलाशी के दौरान पांच अलग-अलग बैगों में छिपाकर रखा गया हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह गांजा अत्याधुनिक हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया था, जिसकी गुणवत्ता और कीमत सामान्य गांजे की तुलना में कई गुना अधिक है। इस पूरे मामले में कस्टम और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और जांच कर रही हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

अधिकारियों का कहना है कि यह न केवल स्थानीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नियंत्रित मादक पदार्थ तस्करी का हिस्सा हो सकता है। गया हवाई अड्डे पर इस साल यह तीसरी बड़ी मादक पदार्थ तस्करी की घटना है। जनवरी में भी चार यात्रियों को हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया था, जबकि 14 मार्च को करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा एक लावारिस बैग से बरामद हुआ था।

इन घटनाओं ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा तीन स्तरों पर संचालित होती है, जिसमें कस्टम विभाग, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी। इसके बावजूद तस्करों की चालाकी और नए तरीकों के कारण बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि हर कार्रवाई के बाद सुरक्षा सख्ती को और बढ़ाया जाएगा और पूरे तस्करी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कस्टम विभाग का कहना है कि इस बरामदगी से अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी की गंभीरता उजागर होती है और यह देश में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद आने वाले दिनों में और भी कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaथाईलैंडThailandPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?