लाइव न्यूज़ :

पटना में इमारत-ए-शरिया के नाजिम पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता ने 11 महीने बाद दर्ज कराया मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2021 21:11 IST

पटना में इमारत-ए-शरिया के नाजिम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप एक महिला ने लगाए हैं. महिला का आरोप है कि उसे लगातार धमकी भी दी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के समय का है यौन उत्पीड़न का मामला, पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई हैपीड़िता का आरोप है कि आरोपी औप उसके आदमी लगातार फोन कर धमकी देते हैं और मुंह बंद रखने की बात कहते हैं पटना के फुलवारीशरीफ में है इमारत-ए-शरिया का मुख्‍यालय, संस्था का है मुसलमानों के बीच काफी प्रभाव

पटना:बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुसलमानों की बड़ी संस्‍था इमारत-ए-शरिया के नाजिम के खिलाफ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला पटना के महिला थाने में दर्ज किया गया है. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 11 महीने पहले लॉकडाउन के समय का है. पीड़िता ने बताया कि वह काम के लिए बात करने अपने बच्चों के साथ मौलाना मो. शिब्ली से मिलने पहुंची थी. उस वक्त मौलाना अपने घर में अकेले थे. 

नाजिम पर बच्चों को बाहर कर हैवानियत को अंजाम देने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि मौलाना ने कमरे से बच्चों को बाहर कर दिया और गेट बंद कर लिया. इसके बाद मौलाना ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत काम किया. महिला के लाख रोने-गिड़गिड़ाने का मौलाना पर कोई असर नहीं हुआ. 

यह गंभीर आरोप मो शिब्‍ली कासमी पर लगा है, जो इमारत-ए-शरिया के नाजिम हैं. उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 354 (बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़ि‍त महिला ने बताया कि जब उसने पुलिस से शिकायत करने कि बात कही तो मौलाना और उसके आदमी उसे कॉल कर डराते-धमकाते थे और मुंह बंद रखने की बात कहते थे.

महिला ने अपने आवेदन में दावा किया है कि उसके पास मौलाना के कुछ वीडियो हैं. उसका यह भी दावा है कि वह इन वीडियो को वायरल करने की कोशिश कर रही थी. 

महिला थाना की प्रभारी थानाध्‍यक्ष कुमारी अंचला ने इस हाई प्रोफाइल मामले पर कहा कि जांच पूरी होने पर ही इस बारे में ही कुछ कहा जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इस बाबत आरोपित मौलाना का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका. 

पटना पुलिस को पहले ही मिल गई थी शिकायत, अब हुआ मामला दर्ज

महिला के मुताबिक मौलाना और उनके कुछ करीबी उसे लगातार धमका रहे थे. ये लोग उसके घर तक जा रहे थे. इनके डर से ही प्राथमिकी दर्ज कराने में देरी हुई. 

सूत्रों से मिली जानकारी पर यकीन करें तो पुलिस को इस मामले में आवेदन करीब एक पखवारा पहले ही मिल गया था, लेकिन काफी काफी हाई प्रोफाइल केस होने के कारण पुलिस ने हर तरह से जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की है. 

यहां बता दें कि इमारत-ए-शरिया का मुख्‍यालय बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ में है. इस संस्‍था का मुसलमानों के बीच काफी प्रभाव है. 

यह संस्‍था मुसलमानों को मजहबी मामलों के साथ ही घरेलू मसलों में भी मार्गदर्शन करती है. संस्‍था की ओर से कई तरह के सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं. नाजि‍म इस संस्‍था के काफी शीर्ष अधिकारी हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो