सुहागरात से 6 घंटे पहले दुल्हन भागते हुए पहुंची थाने, दूल्हा को कराया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2018 03:56 PM2018-02-11T15:56:10+5:302018-02-11T16:14:16+5:30

बिहार पटना में शादी के बाद दूल्हा सुहागरात का इधर इंतजार कर रहा था और पत्नी थाने पहुंच गई थी।

Bihar Patna groom arrested befor firstnight because bride lodged FIR of dowry | सुहागरात से 6 घंटे पहले दुल्हन भागते हुए पहुंची थाने, दूल्हा को कराया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा

सुहागरात से 6 घंटे पहले दुल्हन भागते हुए पहुंची थाने, दूल्हा को कराया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा

पटना में  शादी के बाद दूल्हा सुहागरात का इधर इंतजार कर रहा था और पत्नी थाने पहुंच गई थी। दुल्हन ने पति पर यौन शोषण का मामला दर्ज करवा गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। घटना शनिवार 10 फरवरी रात की है।

दहेज और यौन शोषण का लगा आरोप 

स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना  पटना में त्रिपोलिया की है। यहां दूल्हा वैभव पर उसकी ही पत्नी ने दहेज की मांग, यौन शोषण तथा हत्‍या की कोशिश और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पटना पुलिस के मुताबिक शादी के तकरीबन 6 घंटे बाद दुल्हन थाने में आकर एफआईआर दर्ज करवाकर पुलिस को भी शादी समारोह स्थल तक लेकर गई। जहां दुल्हन को पुलिस के साथ सब देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने दूल्हे को शादी के जोड़े में ही गिरफ्तार किया।

पुरानी वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल 

दुल्हन का कहना है कि कि जब वह दूल्हे के साथ उसके घर पहुंची तो दूल्हे ने पहले की वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी। दूल्हे ने ब्लैकमेल करते हुए कहा कि उसे दहेज चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद ही दुल्हन थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाया।  

5 सालों से चल रहा था अफेयर

पुलिस के मुताबिक दुल्हन ने बताया है कि उन दोनों को पिछले 5 सालों से अफेयर चल रहा था। साल 2015 में हम दोनों की सगाई हुई थी। जिसके बाद 10 फरवरी को शादी का दिन तय हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।    

Web Title: Bihar Patna groom arrested befor firstnight because bride lodged FIR of dowry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Biharबिहार