लाइव न्यूज़ :

Bihar NIA News: एनआईए डीएसपी अजय प्रताप सिंह निकाला घूसखोर?, 2.5 करोड़ में सौदेबाजी, 20 लाख लेते ही सीबीआई ने धर दबोचा, जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2024 15:10 IST

Bihar NIA News: गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर पर पिछले महीने 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल समान बरामद किए गए हैं।एजेंट रितिक कुमार सिंह और एक अन्य के रूप में की गई है।एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह समेत तीन लोगों को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है।

Bihar NIA News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) के साख पर उसके ही अधिकारी अब बट्टा लगाने लगे हैं। यही कारण है कि सीबीआई ने फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह समेत तीन लोगों को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान एनआईए की पटना शाखा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय प्रताप सिंह और दो एजेंट रितिक कुमार सिंह और एक अन्य के रूप में की गई है। तलाशी के दौरान अब तक 20 लाख रुपये की रिश्वत कैस के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल समान बरामद किए गए हैं। दरअसल, गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू की पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर पर पिछले महीने 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी।

यह छापेमारी करीब 20 घंटे तक चली थी। इस दौरान 4.3 करोड़ रुपये नकद और करीब 10 हथियार बरामद किए गए थे। एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इसी केस को रफा-दफा करने के लिए एनआईए के डीएसपी ने रुपए की डिमांड किया था।

इसके बाद रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की थी। कहा था कि डीएसपी ने नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये मांगे हैं।

जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने गुरुवार की देर शाम रिश्वत लेते मगध विश्वविद्यालय के पास से सीबीआई की टीम ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह सहित उनके दो सहयोगी को भी गिरफ्तार किया।

फिलहाल सीबीआई की टीम जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी डीएसपी के पूर्व के कार्यकाल का भी खंगाल रही है। इस पूरे मामले में एनआईए की ओर से आज शुक्रवार (04 अक्टूबर) की सुबह एक्स पर बयान जारी कर पुष्टि की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीएनआईएसीबीआईGayaबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो