Bihar News Bagaha: नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Published: October 10, 2023 03:57 PM2023-10-10T15:57:43+5:302023-10-10T15:58:31+5:30

Bihar News Bagaha: नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने लगा।

Bihar News Bagaha Two youths gang-rape minor girl took turns in brutality made a video and went viral Patna | Bihar News Bagaha: नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बारी-बारी से की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया वायरल

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। गांव में रहने वाले दोनों दुष्कर्मियों ने उस अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी बेटी एक अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने छोटी बहन के साथ घर जा रही थी।

पटनाः बिहार में बगहा(पश्चिम चंपारण) जिले चौतरवा थाना के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को वायरल करने की धमकी देने लगा।

जिसके बाद पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही गांव में रहने वाले दोनों दुष्कर्मियों ने उस अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। चौतरवा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी बेटी एक अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे अपने छोटी बहन के साथ घर जा रही थी।

तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के दो लोग धुरेंद्र यादव और मूरत बीन ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया। जिसके बाद मूरत बीन के घर में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान इसका वीडियो भी बनाया। बाद में लड़की के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए तब तक दोनों आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गया।

जिसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तब वह दोनों आरोपियों से इस संबंध में बात करने गई। दोनों आरोपी पीड़िता की मां के साथ गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। धमकी मिलने के बाद पीड़िता की मां ने पंचायत के सरपंच से न्याय की गुहार लगाई।

लेकिन पंचायत स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां थाने पहुंची जहां आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि पीड़िता के मां की आवेदन पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: Bihar News Bagaha Two youths gang-rape minor girl took turns in brutality made a video and went viral Patna

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे