बिहार: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 17, 2018 05:06 PM2018-06-17T17:06:02+5:302018-06-17T17:07:29+5:30

बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Bihar: nalanda gangrape by minor girl made a video, police arrested four | बिहार: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

बिहार: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

बिहारशरीफ/नालंदा, 17 जून। बिहार के नालंदा जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की से कथित रुप से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि कल देर शाम जिले में सारमेरा थानाक्षेत्र के अहियापुर गांव में चारों आरोपियों ने 14 साल की लड़की से एक सुनसान इमारत में कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया था। 

उन्होंने कहा , ‘‘ सभी चार आरोपी आज गिरफ्तार कर लिये गये। उनके नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं। ’’  उन्होंने बताया कि कल शाम मां की डांट सुनने के बाद लड़की अपने चाचा के घर जाने के लिए बस पकड़ने जा रही थी तब उसके साथ यह वारदात हुई। जान-पहचान का एक व्यक्ति बस स्टैंड में उससे मिला। वह उसे बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया और रास्ते में तीन और दोस्तों को भी साथ ले लिया।



चारों उसे एक सुनसान इमारत में ले गये और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। लड़की ने परिवारवालों को आपबीती बतायी जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस तत्काल हरकत में आयी और उसने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जलावन के लिये जंगल से लकड़ी बटोरने गई किशोरी को बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर बरेली के रहने वाले आरोपी जेसीबी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस के अनुसार मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है

Web Title: Bihar: nalanda gangrape by minor girl made a video, police arrested four

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे