लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, मोतिहारी के डीएम को दी जान मारने की धमकी, मचा हड़कंप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2020 10:32 IST

डीएम की जान मारने की धमकी की सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित करवाई करते हुए टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. तकनीकी सेल ने मैसेज करने वाले नम्बर को लोकेट कर तुरंत रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को जान मारने की धमकी मिली है. यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया है.          

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि वे अब जिलाधिकारी को भी धमकी देने से नहीं हिचक रहे हैं. यही कारण है कि अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को जान मारने की धमकी दे दी है. यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया है.                   प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम ने तुरंत इसकी सूचना एसपी नवीन चन्द्र झा को दी. पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर आगे की करवाई में जुट गई है. डीएम के अनुसार धमकी देने वाला युवक सनकी लग रहा है. 

डीएम की जान मारने की धमकी की सूचना मिलते ही एसपी ने त्वरित करवाई करते हुए टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. तकनीकी सेल ने मैसेज करने वाले नम्बर को लोकेट कर तुरंत रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर लिया. 

गिरफ्तार शख्स नाथपुर का आलोक रंजन राम बताया जा रहा है. पुलिस मैसेज किये गए मोबाइल को जब्त कर कॉल डिटेल निकलने में जुटी है.

इधर, 23 मई को बिहार में गया जिले के एक गांव में प्रतिबंधित संगठन भाकपा(माओवादी) के कब्जे वाले हथियारों और गोला-बारुद का जखीरा जब्त किया गया था। एक वरिष्ठ एसएसबी अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। एसएसबी की 29वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) और बिहार पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात को तांती गांव में छापा मारा था। छापेमारी में बल ने एक ईंट-भठ्ठे से हथियारों और गोला-बारुद का जखीरा बरामद करने के साथ नक्सलियों से जुड़ा साहित्य बरामद किया था।उन्होंने बताया था कि छापे में दो देसी राइफल, दो .303 राइफल, दो देसी पिस्तौल, 7.62 बोर और आठ मिमी के कारतूस तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया था। छापे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो