बिहार: मधेपुरा जिले में पंचायत का तालीबानी चेहरा आया सामने, बदचलन होने के आरोप में महिला को बेहोश होने तक पीटा गया
By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2022 18:50 IST2022-03-25T18:50:16+5:302022-03-25T18:50:16+5:30
महिला का कसूर इतना था कि उसने गांव के कुछ मनचलों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उसने गांव के लोगों से भी की थी। जिसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने महिला की पिटाई का फरमान सुना दिया।

बिहार: मधेपुरा जिले में पंचायत का तालीबानी चेहरा आया सामने, बदचलन होने के आरोप में महिला को बेहोश होने तक पीटा गया
पटना: बिहार में मधेपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से पंचायत का तालिबानी चेहरा सामने आया है। जहां एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए पंचायत के आदेश पर तबतक बेरहमी से पीटा गया जबतक की वह बेहोश नहीं हो गई। वह भी आग में छड़ी को गर्म करके। इतने से भी मन नहीं भरा तो महिला के कपड़े उतरवाए गए। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का कसूर इतना था कि उसने गांव के कुछ मनचलों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उसने गांव के लोगों से भी की थी। जिसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने महिला की पिटाई का फरमान सुना दिया। बांस की छड़ी को गर्म कर पूरे गांव के सामने महिला की तबतक बेरहमी से पिटाई की गई, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई।
इस दौरान आरोपियों ने महिला की साड़ी भी खींच ली और अर्धनग्न कर दिया। विडियो वायरल होने के बाद मामला खुला। महिला पुलिस से शिकायत नह कर सके इसके लिए उसके गांव में कैद रखा गया। महिला का पति बाहर रहता है। पीडिता का कहना है कि गांव के शंकर दास, पिंटू दास, प्रदीप दास व अभय दास ने उसके पकडकर मकई खेत मे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
हल्ला करने पर चारों युवक भाग गए। उन लोगों ने धमकी दी थी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। घटना की जानकारी सास व ससुर को दिया। घटना की जानकारी घर वालों को देने के कारण व पंचायत बुलाने की बात कहने पर दूसरे गांव के बुच्चन दास के दरवाजे पर बुलाकर चारों युवकों ने जान मारने की नीयत से लाठी डंटे से अर्धनग्न कर पिटाई किया।
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जो भी लोग संलिप्पत होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। कार्रवाई की जा रही है।