लाइव न्यूज़ :

बिहार: रेप में नाकाम रहने पर दबंगों ने लड़की और उसकी मां को पीटा, फिर सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2019 19:31 IST

बुधवार की देर शाम शेरुल निशा अपनी पुत्री के साथ अकेली थी. उसी समय चार-पांच आदमियों ने गलत कार्य करने की नीयत से घर में घुस गया तथा दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसका विरोध सकीना एवं शेरूल ने किया. इस पर घर में घुसे लोगों ने मां-बेटी को जमकर पिटाई की तथा बदचलनी का आरोप लगा नाई को बुला देानों के बाल मुंडवा दिए.

Open in App

बिहार के वैशाली जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. घटना जिले के भगवानपुर की है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर लड़की व उसकी मां के साथ दुष्‍कर्म की कोशिश की. लेकिन दोनों ने जब इसका विरोध किया तो दुष्‍कर्म में विफल होने से गुस्‍साए दरिंदों ने लड़की व उसकी मां जमकर पीटा. इतने से भी जी नहीं भरा तो दोनों के सिर मुंडवा कर सड़क पर घुमाया.

दिल दहला देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाने के बिहारी गांव निवासी मोहम्मद अब्बास की पत्नी शेरूल निशा एवं पुत्री सकीना खातून अपने घर में अकेली रहती हैं. शौहर मो. अब्बास भिक्षाटन कर परिवार की गाड़ी खींचते हैं.

बुधवार की देर शाम शेरुल निशा अपनी पुत्री के साथ अकेली थी. उसी समय चार-पांच आदमियों ने गलत कार्य करने की नीयत से घर में घुस गया तथा दुष्कर्म करने की कोशिश की. इसका विरोध सकीना एवं शेरूल ने किया. इस पर घर में घुसे लोगों ने मां-बेटी को जमकर पिटाई की तथा बदचलनी का आरोप लगा नाई को बुला देानों के बाल मुंडवा दिए. इसके बाद सड़क पर घुमाया. घटना के बाद महिला व बेटी ने भगवानपुर थाने में पड़ोस के छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी है. 

हैरान करने वाली बात ये रही कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी इसी गांव के रहने वाले हैं जिसमें एक वार्ड सदस्य भी शामिल है. लेकिन गांव में इन दोनों मां-बेटी के साथ हुए अत्याचार के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया और पूरे गांव के वाले केवल तमाशबीन बने रहे. इस मामले में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पीड़ित मां-बेटी का कहना है कि पड़ोस के ही रहने वाले मनचलों ने मनमानी और छेड़खानी करना चाहा, लेकिन जब हमने इस घटना का विरोध किया तो विरोध करने पर मां-बेटी के साथ सरेआम अत्याचार किया गया. मामले की जांच को पहुंची पुलिस ने भी इसे गंभीर मसला बताया है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त मुख्य अभियुक्त वार्ड सदस्य खुर्शीद और हजाम को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला और उसकी बेटी पर अत्याचार हुआ है. घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा है. नामजदों को पकडने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

वहीं, वैशाली में मां-बेटी पर हुए अत्याचार पर बिहार की महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने घटना पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि घृणित कार्य को करनेवालों को कड़ी से कडी सजा मिले. उन्होने कहा है कि वह जल्द ही वैशाली जायेंगी.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया