लाइव न्यूज़ :

बिहार में हर साल गायब हो रहे 15 हजार बच्चे, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2026 14:50 IST

Bihar:उन्होंने यह भी बताया कि साइबर स्लेवरी गैंग भी सक्रिय हैं। ये गिरोह लोगों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर पासपोर्ट बनवाते हैं और फिर उन्हें दूसरे देशों में ले जाकर जबरन काम करवाते हैं।

Open in App

Bihar: बिहार के पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) ने खुलासा किया है कि राज्य में हर साल करीब 15 हजार बच्चे गायब हो रहे हैं। जिनमें से 5 से 6 हजार बच्चों को तो पुलिस खोज भी नहीं पाती है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस मानव तस्करी को लेकर सख्त है और लगातार कार्रवाई भी कर रही है। मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार एक्शन भी लिए जा रहे हैं। विनय कुमार ने कहा कि मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन भी काम कर रहे हैं। डीजीपी बुधवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि कई मामलों में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के नाम पर नाबालिग लड़कियों को काम पर लगाया जाता है, जहां उनका शोषण किया जाता है। इसके अलावा नेपाल से भी लड़कियों को लाकर अवैध गतिविधियों में धकेलने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी और गरीबी के कारण लोग ऐसे गिरोहों के जाल में फंस जाते हैं। यह एक संगठित अपराध है, जिसके जरिए गिरोह आर्थिक गतिविधियां चलाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर स्लेवरी गैंग भी सक्रिय हैं। ये गिरोह लोगों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर पासपोर्ट बनवाते हैं और फिर उन्हें दूसरे देशों में ले जाकर जबरन काम करवाते हैं।

पुलिस अब तक सैकड़ों लोगों को ऐसे गिरोहों के चंगुल से छुड़ा चुकी है। विनय कुमार ने बताया कि कई मामलों में संतानहीन दंपत्ति अवैध तरीके से बच्चों की खरीद-फरोख्त कर अपनी संतान की इच्छा पूरी करने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा बाल मजदूरी के मामले भी लंबे समय से सामने आते रहे हैं। पुलिस दूसरे राज्यों में ले जाए गए बच्चों को भी रेस्क्यू कर वापस ला रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर है और कई गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी इस दिशा में काम कर रहे हैं। जो भी बच्चा रेस्क्यू किया जाता है, उसे सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जाती है ताकि आर्थिक तंगी के कारण वह दोबारा बाल मजदूरी की ओर न जाए।

विनय कुमार ने बताया कि मानव तस्करी में से लगभग 5 से 6 हजार बच्चों का पता नहीं चल पाता, जबकि बाकी बच्चों को पुलिस ट्रेस कर वापस उनके परिवार तक पहुंचा देती है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिहार में डीएसपी स्तर का विशेष पद भी बनाया गया है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि इस तरह के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

टॅग्स :बिहारमानव तस्करीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...