लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: बिहार में शादी के लिए युवतियों का सौदा!, रेल पुलिस ने किया खुलासा, जमालपुर-किऊल में दो लड़की और 2 युवक अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2024 17:47 IST

Bihar Crime News: धरहरा के स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि बरियारपुर स्टेशन प्रबंधक ने सूचना दी थी कि साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से दो महिला को अगवा कर ले जाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना आरपीएफ टीम को दी। दोनों युवतियों को सकुशल बरामद किया। महिला व नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले में शादी के लिए बेटियों का सौदा होता है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरपीएफ की टीम ने जमालपुर किऊल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर शाम दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो युवती भी बरामद किया, जिसे शादी के लिए खरीदा गया था। बरामद लड़कियां पीरपैंती गांव की रहने वाली हैं। इस संबंध में धरहरा के स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि बरियारपुर स्टेशन प्रबंधक ने सूचना दी थी कि साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से दो महिला को अगवा कर ले जाया जा रहा है।

उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ टीम को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को सकुशल बरामद किया। साथ ही अगवा कर ले जाने वाले दो युवक, एक महिला व एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक हाथरस यूपी का रहने वाला है। रेलवे पुलिस लगातार लड़कियों और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

हालांकि, उन लोगों के द्वारा पुलिस को लगातार बरगलाया जा रहा है। वहीं, पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों ने बताया कि पीरपैंती के दलाल के माध्यम से दोनों ने पैसे देकर दोनों लड़कियों से शादी रचाई थी।

वहीं महिला ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि वह पहले से शादीशुदा है। पैसे के लालच में आकर उसने दलाल की बात मानकर झूठी शादी रचाई थी। जब वे दोनों युवक उसे जबरन ट्रेन से यूपी ले जाने लगे तो उसने शोर मचाना शुरू किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?