लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime News: मधेपुरा में नशा खिलाकर 16 वर्षीय नाबालिग के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर से लौटने के दौरान पीड़िता के साथ...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2023 17:18 IST

Bihar Crime News: पुराने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्श पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 11 अक्टूबर को पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मंदिर गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान लड़की के पुराने प्रेमी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही।

Bihar Crime News: बिहार में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में नशा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के उसके पुराने प्रेमी और उसके दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्श पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

 

पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को पीड़ित 16 वर्षीय लड़की मंदिर गई थी। मंदिर से लौटने के दौरान लड़की के पुराने प्रेमी ने उसे घर पहुंचाने की बात कही।

आरोपी पुष्पराज के झांसे में आकर लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई। घर पहुंचने से पहले पुष्पराज ने लड़की को कोल्ड ड्रिंक ऑफर किया। पहले तो लड़की ने इनकार किया, लेकिन पुष्पराज की जिद के आगे उसकी एक नहीं चली और लड़की ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई।

लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। चारों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने के बाद लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

जिसके बाद परिजनों ने थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लड़की के भाई को हत्या की धमकी दे रहा है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपियों राजा और श्रवण को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि मुख्य आरोपी पुष्पराज और उसका एक अन्य साथी ज्योतिष फरार है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, मुख्य आरोपी द्वारा केस उठाने के लिए लगातार दी जा रही धमकी से पीड़िता और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceबिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...