'बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है', पटना साहिब में सरेआम छात्रा को गोली मारने की घटना पर बोले रवि शंकर प्रसाद
By रुस्तम राणा | Published: August 18, 2022 05:10 PM2022-08-18T17:10:42+5:302022-08-18T17:11:12+5:30
गुरुवार को भाजपा सांसद ने कहा, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है।
पटना: बिहार के पटना साहिब में सरेआम मारी गई 9वीं की छात्रा को गोली कांड को लेकर बीजेपी के कद्दावर नेता ने बिहार सरकार की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है। गुरुवार को भाजपा सांसद ने कहा, पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है।
दिल दहला देने वाली इस घटना पर बीजेपी नेता ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया है। उन्होंने राज्य सरकार के मुखिया से पूछा है कि ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है।
पटना साहिब में स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की लड़की को सरेआम गोली मार दी गई। ये सामान्य अपराधिक घटना नहीं है, अपराधियों के दिल से कानून का डर खत्म हो गया है।ये क्या हो रहा है नीतीश जी? ये संकेत देता है कि बिहार जंगलराज की तरफ लौट रहा है: केंद्रीय मंत्री व BJP नेता रवि शंकर प्रसाद pic.twitter.com/RgfmZIznOL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2022
बता दें कि छात्रा को गोली मारने की घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है।
पुलिस ने बताया कि घटना सिपारा के इंद्रपुरी इलाके में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। गले में गोली लगने से घायल बच्ची का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
फुटेज में एक शख्स दिख रहा है, जो एक झोला लिए लड़की का पहले तो इंतजार करता है फिर उसका पीछा कर अपने झोले से बंदूक निकालकर लकड़ी को गोली मार देता है। इसके बाद वह मौके से फरार हो जाता है। छात्रा एक फल विक्रेता की बिटिया है।
Bihar| A vegetable vendor’s daughter shot yesterday in Indrapuri locality of Sipara area of Beur PS in Patna. Injured girl who was shot in the neck is undergoing treatment in a private hospital. Matter is being said to be a love affair: Patna Police
— ANI (@ANI) August 18, 2022
(Visuals: CCTV footage) pic.twitter.com/kHbddcU2L1