लाइव न्यूज़ :

बिहार: गुटखा बंद होने से दुखी कारोबारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2019 19:57 IST

बिहार के गोपालगंज में एक गुटखा कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि कारोबारी बिहार में गुटखा बैन होने से आहत था।

Open in App

गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद एक गुटखा कंपनी के बिहार व झारखंड के रीजनल मैनेजर व कारोबारी के द्वारा गोपालगंज में मंगलवार की रात खुदकुशी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मृतक झारखंड के जामताडा गांव का पवन दत्ता था. वह गोपालगंज के राजेन्द्र नगर वार्ड 22 मोहल्ले में अनुराग श्रीवास्तव के मकान में किराए पर अपनी पत्नी, एक बेटी व एक बेटे के साथ रहता था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. पुलिस को उसके कमरे से लाखों रुपये के गुटखा मिले हैं. परिजनों के मुताबिक पवन दत्ता गुटखा के बड़े कारोबारी थे. लोगों से कर्ज लेकर गुटखा का कारोबार शुरू किया था. लाखों रुपये का माल खरीदकर स्टॉक कर चुके थे. अचानक गुटखा पर बिहार सरकार ने बैन लगा दिया. इसके बाद कर्ज देनेवाले महाजन पवन दत्ता के घर पहुंचने लगे और दिये गये रुपये को वापस मांगने लगे. इससे आहत होकर पवन दत्ता ने देर रात में घर में पंखा से पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली.

खुदकुशी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और बच्चों को अलग-अलग कमरे में बंद पाया. मृतक कारोबारी की पत्नी ने बताया कि खुदकुशी करने से पहले रात में खाना साथ में ही खाया. सोने के बाद बाहर से कमरे को बंद कर दिया गया. रात के एक बजे खुदकुशी करने की सूचना मिली. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी.

नगर थाने की पुलिस ने जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पाया कि मृतक कारोबारी ने चार लोगों से पैसा लिया था. गुटखा कारोबार के लिए पैसा देने वाले सभी लोग पार्टनरशिप में काम करते थे. अचानक गुटखा पर बैन लगने से पैसा लगाने वाले पार्टनर ने नाराजगी जताई और पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया. इससे तनाव में आकर कारोबारी ने खुदकुशी कर ली.

नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही दरवाजा तोड़कर कमरे से पत्नी को बाहर निकाला गया है. मृत व्यापारी की पत्नी कुछ बोल नहीं पा रही है. परिजनों को झारखंड से बुलाया गया है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा और मामले में बयान दर्ज किया जायेगा. परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही मौत का खुलासा हो पायेगा.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं