लाइव न्यूज़ :

बिहार: एक सनकी प्रेमिका ने मोहब्बत को मय्यत में बदला, प्रेम और प्रतिशोध की आग में ऐसी खौफनाक साजिश रची की हर कोई रह गया हैरान

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2026 15:07 IST

एक 20 वर्षीय युवती, जिसे गांव में लोग सम्मान से ‘दीदी’ कहकर बुलाते थे, उसी ने प्रेम और प्रतिशोध की आग में ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Open in App

पटना: बिहार में मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र से एक ऐसी दास्तान सामने आई है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। इश्क की आड़ में जुनून का ऐसा जहर घोला कि एक सनकी प्रेमिका ने मोहब्बत को मय्यत में बदल दिया। डबल मर्डर का यह मामला पूरे इलाके को दहला देने वाला है। एक 20 वर्षीय युवती, जिसे गांव में लोग सम्मान से ‘दीदी’ कहकर बुलाते थे, उसी ने प्रेम और प्रतिशोध की आग में ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच के बाद हुआ, जिसमें मोबाइल डेटा और एक वायरल ऑडियो सबसे अहम कड़ी साबित हुए।

दरअसल, चिरैया थाना इलाके में 5 साल की मासूम अंशिका कुमारी की हत्या ने जब सनसनी फैलाई, तब किसी ने भी अंदाज़ा नहीं लगाया था कि इसके पीछे इश्क़ की अंधी दौड़ में भागती एक लड़की का खौफनाक चेहरा छिपा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती शिल्पी कुमारी ने अपने प्रेमी को पाने की सनक में पहले उसके दादा को जिंदा जलाकर मार डाला। 

इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पांच साल की मासूम बच्ची अंशिका की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना 20 मार्च से शुरू होती है, जब हीरापट्टी गांव निवासी दीपक यादव की बेटी अंशिका अचानक लापता हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 

दो दिन बाद 22 मार्च को गांव के पास एक खेत से अंशिका का शव बरामद हुआ। बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लोगों में गुस्सा और डर दोनों का माहौल बन गया। पुलिस पर जल्द से जल्द मामले को सुलझाने का दबाव बढ़ गया। इसी दौरान एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई, जिसमें बच्ची की आवाज सुनाई दे रही थी। 

यही ऑडियो इस केस की जांच का टर्निंग पॉइंट बन गया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि जिस मोबाइल से ऑडियो वायरल हुआ, वह इंटरनेट डेटा किसी दूसरे मोबाइल से शेयर कर रहा था। इस तकनीकी सुराग के आधार पर पुलिस की जांच अमर राय के घर तक पहुंची और धीरे-धीरे शक की सुई शिल्पी कुमारी पर टिक गई। 

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में शिल्पी ने बताया कि उसका गांव के ही युवक नीतीश कुमार के साथ प्रेम संबंध था, जो वर्ष 2024 से चल रहा था। लेकिन इस रिश्ते का विरोध नीतीश के दादा करते थे। 

इसी कारण दोनों के बीच कई बार विवाद और मारपीट भी हुई थी। इस विरोध ने शिल्पी के मन में बदले की भावना पैदा कर दी और उसने नीतीश के दादा को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। एक दिन उसने उन्हें सोते समय आग लगाकर जिंदा जला दिया और बाद में इसे सामान्य आगजनी की घटना दिखाने की कोशिश की। 

इसके बाद उसके मन में एक और शक ने जन्म लिया। उसे लगा कि अंशिका की मां रागनी कुमारी उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रही है और नीतीश को उसके खिलाफ भड़का रही है। इसी शक के चलते उसने मासूम अंशिका को निशाना बनाया। 20 मार्च की शाम उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया, फिर उससे कुछ बातें बुलवाकर मोबाइल में रिकॉर्ड किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

शव को छुपाने के बाद उसने अगले दिन खेत में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। इस पूरे मामले का खुलासा स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में गठित टीम ने किया। सिकरहना डीएसपी उदय शंकर और चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार की टीम ने तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...