लाइव न्यूज़ :

रेप का विरोध करने पर तोड़ी रीढ़ की हड्डी, भोपाल में लड़की से निर्भया जैसी दरिंदगी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 19, 2021 21:01 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह हादसा हुआ. पुलिस को तब यह कार्रवाई तब भी करना पड़ी, जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मामले को उठाया.

Open in App
ठळक मुद्देएक माह बाद पुलिस की नींद खुली.आयोग ने मांगा जवाब, पीड़िता का एम्स अस्पताल में ऑपरेशन हुआ.टीआई का हुआ निलंबन, एसआईटी बनी.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जघन्य वारदात पर पुलिस की नींद एक माह बाद खुली. दुष्कर्म और हत्या की कोशिश से जुड़ा यह मामला जब आज सुर्खियों में आया तो आनन फानन संबंधित कोलार थाने के टीआई सुधीर अरजरिया को निलंबित कर, जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई.

पुलिस को तब यह कार्रवाई तब भी करना पड़ी, जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस मामले को उठाया. भोपाल के कोलार इलाके की रहने वाली एक 24 साल की लड़की से इसी इलाके में बीती 16 जनवरी को दुष्कर्म की कोशिश की गई, जब उसने विरोध किया तब उस आदमी ने लड़की पर हमला कर दिया.

उसे तब तक पीटा जब तक उसकी रीड़ की हड्डी नहीं टूट गई. पीड़िता का एम्स अस्पताल में ऑपरेशन हुआ और 42 टीके आए लेकिन अब वह खुद अपनी जगह से हिल भी नहीं सकती. पीड़ित युवती और उसकी मां ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस मामले में पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी एवं आरोपी से पहचान नहीं कराई, किंतु पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मानवाधिकार आयोग ने लिया संझान इस वारदात को लेकर मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों से प्रतिवेदन मांगा है.

आयोग उक्त घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल से तीन सप्ताह में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. 1. दर्ज की गई एफआईआर में अनुसंधान की अद्यतन स्थिति क्या है? 2. आरोपी की पीड़िता से पहचान कराई गई या नहीं?

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालमध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?