लाइव न्यूज़ :

भोपालः पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, हालत स्थिर, दहेज की मांग करता था आरोपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 16:02 IST

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि यह घटना शहर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके कबीर वाली मस्जिद के पास बुधवार दोपहर को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।करीब आठ महीने पहले वह भोपाल आ गई थी और यहां एक केन्द्र में बुजुर्गों की देखभाल का काम करती थी।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना में महिला झुलस गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि यह घटना शहर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके कबीर वाली मस्जिद के पास बुधवार दोपहर को हुई। उन्होंने बताया कि रईस खान के खिलाफ अपनी पत्नी मुस्कान (22) को आग लगाने के आरोप में यहां कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि मुस्कान की शादी तीन साल पहले हुई थी और शुरू से ही उसका पति दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को परेशान करता था, जिसके कारण करीब आठ महीने पहले वह भोपाल आ गई थी और यहां एक केन्द्र में बुजुर्गों की देखभाल का काम करती थी।

मिश्रा ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार जब वह किसी काम से घर से बाहर थी, तो उसे रास्ते में रईस मिल गया और उससे साथ चलने के लिए कहने लगा। उन्होंने कहा कि शिकायत के अनुसार जब महिला ने उसके साथ जाने से इनकार किया, तो उसके पति ने पेट्रोल से भरी बोतल जेब से निकाल कर उसके सिर पर पेट्रोल डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी।

मिश्रा ने बताया कि सड़क से गुजर रहे लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और महिला को बचाया। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, तब तक मुस्कान पांच से सात प्रतिशत जल गई थी। उसकी हालत खतरे से बाहर है। हमीदिया अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?