लाइव न्यूज़ :

दूल्हे की 'शेरवानी' को लेकर शादी में मचा विवाद, जमकर मारपीट और पथराव, जानें क्यों आई ऐसी नौबत

By भाषा | Updated: May 9, 2022 14:02 IST

शादी शेरवानी पहनकर होगी या 'धोती कुर्ता' पहनकर, इसे लेकर मध्य प्रदेश के धार में एक विवाह कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और पत्थर भी चले।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के धार जिले का मामला, शेरवानी या धोती कुर्ता पर शादी कराए जाने की बात पर बवाल।दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ, बाद में पुलिस में दर्ज हुई शिकायत।

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दूल्हे द्वारा विवाह में शेरवानी पहने जाने को लेकर उसका और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ कथित तौर पर मारपीट की और पथराव किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के मंगबेड़ा गांव में हुई जब दुल्हन के रिश्तेदारों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार दूल्हे को ‘शेरवानी’ के स्थान पर ‘‘ धोती-कुर्ता’’ पहन कर विवाह की रस्में पूरी करने को कहा।

धामनोद थाना प्रभारी सुशील यदुवंशी ने बताया कि धार शहर निवासी सुंदरलाल ने अपने विवाह में शेरवानी पहन रखी थी जबकि दुल्हन के रिश्तेदारों ने जोर देकर कहा कि विवाह की रस्में धोती कुर्ते में की जाएं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई और बाद में दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतर आए। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हालांकि दूल्हे ने बाद में पत्रकारों से कहा कि दुल्हन के परिवार के साथ उसका कोई विवाद नहीं था उसने दावा किया कि दुल्हन के कुछ रिश्तेदार हमला करने वालों में शामिल थे। दूल्हे ने कहा, ‘‘ विवाद पोशाक को लेकर शुरू हुआ। मैं केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं जो मारपीट और पथराव में शामिल थे।’’

घटना के बाद महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग धामनोद थाने पहुंचे और वहां धरना दिया। थाने में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि दुल्हन के रिश्तेदारों ने उन पर पथराव किया जिससे कुछ लोग घायल हो गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बाद में शनिवार को दूल्हा व दुल्हन के परिजन धार शहर पहुंचे और शादी की रस्में पूरी कीं।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास