लाइव न्यूज़ :

भोपालः पुलिस उपनिरीक्षक का शव रेल की पटरी पर मिला, पत्नी और दो वर्षीय बेटे के शव किराये के घर पर खून से लथपथ बरामद, जानें आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2023 19:06 IST

पुलिस को लगता है कि आगर मालवा के रहने वाले सुरेश खानगुडा (32) ने अपनी पत्नी कृष्णा (28) और दो वर्षीय बेटे इवा की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को आज तड़के 3 बजे सूचना मिली कि रेल की पटरी पर उपनिरीक्षक का शव पड़ा हुआ है।रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है, क्योंकि शव रेल की पटरी पर मिला है।कोलार इलाके में राजवैध कॉलोनी स्थित किराये के घर पर दो अलग-अलग कमरों में मिले हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में शनिवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक का शव रेल की पटरी पर मिला, जबकि उनकी पत्नी और दो वर्षीय बेटे के शव यहां कोलार स्थित उनके किराये के घर पर खून से लथपथ मिले।

 

पुलिस को लगता है कि आगर मालवा के रहने वाले सुरेश खानगुडा (32) ने अपनी पत्नी कृष्णा (28) और दो वर्षीय बेटे इवा की हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। मिसरोद थाने के निरीक्षक आर बी शर्मा ने बताया कि पुलिस को आज तड़के 3 बजे सूचना मिली कि रेल की पटरी पर उपनिरीक्षक का शव पड़ा हुआ है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है क्योंकि शव रेल की पटरी पर मिला है। इसी बीच, कोलार पुलिस थाने के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मृतक सुरेश खानगुडा की पत्नी कृष्णा (28) और दो वर्षीय बेटे इवा का शव भी आज दोपहर यहां कोलार इलाके में राजवैध कॉलोनी स्थित उनके किराये के घर पर दो अलग-अलग कमरों में मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों के गले किसी धारदार हथियार से रेते गये हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों शव का भी पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। कुशवाहा ने कहा कि उनकी हत्या किसने की, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस एवं फोरेंसिक प्रयोगशाला की टीम मौके पर है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। कुशवाहा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इन मौतों के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कहा, ‘‘यह अब तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?