लाइव न्यूज़ :

पापा स्कूल नहीं जाना क्यों, मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते मास्टरसाहब रामेंद्र सिंह कुशवाह, शिकायत करने पर धमकाया था टीचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2025 11:53 IST

Bhind Government Secondary School: पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के बीटीआई रोड़ पर स्थित एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पढ़ाने वाला शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह पर छात्राओं ने आरोप लगाया है।मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता है और आपत्तिजनक हरकतें करता है।

Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिला स्थित एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय में कथित तौर पर छात्राओं से अश्लील हरकत करने और वीडियो दिखाने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के बीटीआई रोड़ पर स्थित एक शासकीय माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने बताया कि शहर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने वाला शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाह पर छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह कक्षा में पढ़ाने के दौरान उन्हें मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता है और आपत्तिजनक हरकतें करता है।

उन्होंने बताया कि जब छात्राओं ने घर पर शिकायत करने की बात कही तो शिक्षक ने उन्हें धमकाया, जिससे वे स्कूल आने से डरने लगीं। शाक्य ने बताया कि जब छात्राएं स्कूल जाने में हिचकिचाने लगीं तो परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने कहा कि परिजनों ने प्राचार्य से शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होती देख वे छात्राओं को लेकर सीधे देहात थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शाक्य ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?