लाइव न्यूज़ :

किशोरी से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के आरोप में बरसाना का भागवताचार्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2019 00:31 IST

मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में 16 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी एक भागवताचार्य को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।

Open in App

मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में 16 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी एक भागवताचार्य को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) महेन्द्र शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सबलगढ़ कस्बे में करीब दो माह पहले भागवत कथा का आयोजन हुआ था। भागवत कथा पढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश के बरसाना के राधा कुंज से 40 वर्षीय भागवताचार्य मुरारी दास उर्फ महेंद्र प्रजापति को बुलाया गया था।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि भागवत कथा के दौरान मुरारी दास को एक व्यवसायी ने अपने घर पर तीन दिन तक रखकर उसका स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उसने व्यवसायी की 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर तीन दिन तक उससे दुष्कर्म किया। शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के समापन के बाद भी आरोपी मोबाइल से लड़की से बात करता था और लगातार उसके संपर्क में रहता था। साथ ही बीच में एक-दो बार वह बरसाना से सबलगढ़ भी आया।

उन्होंने कहा कि चार दिन पहले आरोपी भागवताचार्य के झांसे में आकर किशोरी अपने घर से पिता के सवा लाख रुपए नकद व मां के कुछ जेवरात लेकर बरसाना चली गई थी। परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने तुरंत कैलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार रात नाबालिग किशोरी को बरसाना से बरामद किया। शर्मा ने कहा कि लड़की ने पुलिस को बताया कि भागवताचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसने उसे ब्लैकमेल कर बरसाना बुलाया था।

इसलिए मजबूर होकर वह घर से भागी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी भागवताचार्य को उत्तर प्रदेश के बरसाना से बुधवार रात गिरफ्तार कर यहां लाई। गुरुवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भागवताचार्य के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और विस्तृत जांच जारी है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा