लाइव न्यूज़ :

Bhadohi Nurse Rape: 21 साल तक रेप, 59 वर्षीय लैब टेक्नीशियन चिंतामणि शर्मा ने शादी का वादा करके 36 वर्षीय नर्स से करता रहा रेप, चुपके से किसी और शादी की और संबंध बनाते रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2024 17:52 IST

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून की अदालत में चिंतामणि शर्मा (59) के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज किया गया और आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही जगह पर रहते थे।आरोपी ने पढ़ाई में मदद करने के बहाने लड़की से नजदीकी बढ़ाई।

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही में स्वास्थ्य विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के रूप में कार्यरत 59 वर्षीय व्यक्ति को शादी का झूठा वादा करके 21 साल तक एक नर्स के साथ बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामला 36 वर्षीय नर्स से जुड़ा है, जिसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून की अदालत में चिंतामणि शर्मा (59) के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेएम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

इसके बाद शुक्रवार को सूर्यावा थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 427 (दुर्व्यवहार) और 323 (चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया। भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि आरोपी और शिकायतकर्ता एक ही जगह पर रहते थे।

आरोपी ने पढ़ाई में मदद करने के बहाने लड़की से नजदीकी बढ़ाई। उस वक्त लड़की की उम्र 15 वर्ष थी और वह वाराणसी जिले में अपने परिवार के साथ रह रही थी। अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने उसे धमकाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और समय बीतने के साथ उसके साथ संबंध बनाना जारी रखा।

कात्यायन ने कहा,‘‘शर्मा ने उससे शादी का वादा करके लगातार उसका यौन शोषण किया, उसने चुपके से किसी और से शादी कर ली लेकिन उसे धोखा देता रहा और उसके साथ संबंध बनाता रहा।’’ एसपी ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद शिकायतकर्ता ने अनुबंध पर नर्स की नौकरी कर ली। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया गया और उसे एक क्वार्टर भी आवंटित किया गया।

वाराणसी में तैनात शर्मा भदोही आता था और शिकायतकर्ता के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। एसपी ने बताया कि जब नर्स शादी की बात करती तो वह उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करता था, उसे मारता-पीटता था और उसके घर में तोड़फोड़ करता था। कात्यायन ने कहा, ‘शर्मा को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। नर्स को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और जल्द ही अदालत में उसका लिखित बयान दर्ज किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवाराणसीuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...