लाइव न्यूज़ :

भदोहीः नेबुल बिंद की पत्नी से दोस्त मुकेश ने बनाए अवैध संबंध?, जुआ खेला और शराब पिलाकर बुरी तरह कुचल कर मार डाला, सूखे कुएं में शव फेंक आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 21:55 IST

Bhadohi: पुलिस लाइन में संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुकेश की पत्नी रेखा देवी ने 20 जनवरी 2025 को अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुकेश तीन महीने पहले नेबुल के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था।मुकेश (35) का शव क्षत विक्षत हालत में गोपीगंज थाना के मदनपुर गांव के एक सूखे कुंए में मिला था।मुकेश की पत्नी रेखा देवी ने 20 जनवरी 2025 को अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Bhadohi: भदोही में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के आरोप में अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मुकेश कुमार बिंद की हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि उसके दोस्त नेबुल बिंद ने ही उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि मुकेश तीन महीने पहले नेबुल के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था।

दो दिन पहले मुकेश (35) का शव क्षत विक्षत हालत में गोपीगंज थाना के मदनपुर गांव के एक सूखे कुंए में मिला था। पुलिस लाइन में संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुकेश की पत्नी रेखा देवी ने 20 जनवरी 2025 को अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि नेबुल बिंद (49) की पत्नी से मुकेश ने अवैध संबंध बना रखा था, जिसके चलते दोनों में दुश्मनी थी। बाद में नेबुल ने मुकेश से दोस्ती कर ली थी। उन्होंने बताया 30 दिसंबर को मुकेश और नेबुल ने एक जुए के अड्डे पर जुआ खेला और इसके बाद दोनों ने जमकर शराब पी।

नेबुल ने बताया उसने एक ईंट से मुकेश के सिर पर वार करके बेहोश कर दिया और उसे बुरी तरह कुचल कर मार डाला तथा एक सूखे कुएं में शव फेंक कर उस पर पुआल जला कर फेंक दिया और वापस घर आ गया। शुभम अग्रवाल ने बताया नेबुल बिंद एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है और उस पर 10 मामले पहले से दर्ज हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...