12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दो गाड़ियों को आग के हवाले किया, आरोपी स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 3, 2023 02:30 PM2023-01-03T14:30:52+5:302023-01-03T14:31:40+5:30

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।

​​​​​​​Betul Rape 12-year old girl angry people set two vehicles accused fire accused former member local municipal body | 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दो गाड़ियों को आग के हवाले किया, आरोपी स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य

धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Highlightsआरोपी (58) स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बल प्रयोग करना पड़ाधारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बैतूलः मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में 12 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी (58) स्थानीय नगर निकाय का पूर्व सदस्य है और उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली थाना इलाके में सोमवार शाम को हुई और लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी।

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने आरोपी रमेश गुलहाने के घर के बाहर उसकी एक कार एवं एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उसे हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

सोनी ने बताया कि पुलिस ने गुलहाने के खिलाफ भादंसं की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी बीच, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में गुलहाने के साथ-साथ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: ​​​​​​​Betul Rape 12-year old girl angry people set two vehicles accused fire accused former member local municipal body

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे