लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में नाबालिग छात्रा के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कराहने की आवाज सुनकर अस्‍पताल ले गए लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2021 19:26 IST

बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव की गाछी का मामला है. घटना को लेकर गांव के लोग सन्‍न हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे पीड़िता का इलाज चल रहा है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.  ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया.

पटनाः बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव की गाछी में बुधवार देर रात एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है.

 

घटना को अंजाम दिये जाने के बाद आरोपित नाबालिग युवती को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए. इसबीच युवती के कराहने की आवाज सुनकर पहुंचे किसी राहगीर ने उसे अस्‍पताल पहुंचाया.बताया जाता है कि युवती को अस्पताल पहुंचाये जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. किशोरी अपने रिश्‍तेदार के यहां शादी में आई थी. इसी दौरान यह घटना हुई है. घटना को लेकर गांव के लोग सन्‍न हैं.

पीड़ित नाबालिग युवती इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. वह खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी गांव स्थित अपने दूर के रिश्तेदार के यहां आई हुई थी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी गांव के रामचंद्र महतो के पुत्र दीपक कुमार ने अपने अन्‍य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया. पीड़िता जब दर्द से कराहने लगी तो सभी उसे छोड़कर फरार हो गए.

उसके कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीण जब उधर पहुंचे तो उसने आपबीती सुनाई. तत्काल उसे स्थानीय स्तर पर ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया. वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना की सूचना मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

पीडिता के अनुसार वह अपने रिश्‍तेदार के यहां शादी में आई थी. बुधवार को शादी थी. इसी दौरान मनचले युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया. इसके बाद जबरन उसे गाछी में ले गए और वहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया. पीड़िता का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.  

टॅग्स :बिहाररेपक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो