लाइव न्यूज़ :

Basti Kaptanganj: 17 वर्षीय आदित्य पर दबंगों की दादागिरी?, निर्वस्त्र कर पीटा और मुंह पर पेशाब कर वीडियो बनाया, थूक चटाया, पीड़ित ने किया सुसाइड, एसएचओ निलंबित, जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2024 14:23 IST

Basti Kaptanganj: पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है

Open in App
ठळक मुद्दे‘मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’विनय कुमार ने फोन कर बुलाया और जब आदित्य पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। आदित्य को निर्वस्त्र कर पीटा गया और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर इस कृत्य का वीडियो बना लिया।

Basti Kaptanganj: बस्ती जिले के कप्तानगंज इलाके में 17 वर्षीय एक किशोर ने दबंगों द्वारा कथित तौर पर पीटे जाने और उसके चेहरे पर पेशाब किए जाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बस्ती के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण गोपाल चौधरी ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा थाना कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

सीओ ने कहा, ‘‘मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’ किशोर संत कबीर नगर जिले के निघरी गांव का निवासी था जो बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव में अपने मामा के घर रहता था। घटना के संदर्भ में परिजनों ने आरोप लगाया है कि 20 और 21 दिसंबर की दरमियानी रात आदित्य (17) को जन्मदिन पार्टी के बहाने गांव के विनय कुमार ने फोन कर बुलाया और जब आदित्य पार्टी में शामिल होने गया तो वहां पर चार लोग मौजूद थे।

किशोर की मां ने आरोप लगाया कि पहले आदित्य को निर्वस्त्र कर पीटा गया और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर इस कृत्य का वीडियो बना लिया। परिजनों का आरोप है कि जब आदित्य ने वीडियो डिलीट करने की गुजारिश की तो उसको थूक चटाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। परेशान होकर आदित्य ने अपने परिजनों को सारी बात बताई, इसके बाद परिजनों ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर ले ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आहत होकर आदित्य ने 23 दिसंबर को अपराह्न करीब एक बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के रवैये से नाराज परिजन सोमवार को आदित्य का शव लेकर कप्तानगंज थाना पहुंच गए और घंटों इंतजार के बाद भी जब कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं मिला तो परिजन शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

इसके बाद उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सौंपा। चौधरी ने बताया कि मामले में कप्तानगंज के थाना प्रभारी दीपक कुमार दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...