लाइव न्यूज़ :

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए दोस्ती, युवती से तीन डॉक्टरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: September 29, 2022 14:27 IST

उत्तर प्रदेशः डॉक्टर सिद्धार्थ ने लखनऊ की रहने वाली एक युवती से एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए दोस्ती की थी। आरोप है कि सिद्धार्थ ने धीरे-धीरे लड़की का भरोसा जीता और पिछली 10 अगस्त को उसे अपने अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की का आरोप है कि सिद्धार्थ छात्रावास में ले गया औरउसके दो साथी डॉक्टरों कमलेश और गौतम ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

बस्तीः बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के तीन डॉक्टरों के खिलाफ एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैली हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर सिद्धार्थ ने लखनऊ की रहने वाली एक युवती से एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के जरिए दोस्ती की थी। आरोप है कि सिद्धार्थ ने धीरे-धीरे लड़की का भरोसा जीता और पिछली 10 अगस्त को उसे अपने अस्पताल में मिलने के लिए बुलाया था।

उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि सिद्धार्थ उसे छात्रावास में ले गया जहां उसने तथा उसके दो साथी डॉक्टरों कमलेश और गौतम ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बच्ची से बलात्कार के आरोप में पकड़ा गया किशोर

भदोही (उत्तर प्रदेश), 29 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही के सुरयावा थाना इलाके में एक वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मामला मंगलवार की रात को हुआ। वनवासी बस्ती में पांच साल की बच्ची झोपड़ी के बाहर सो रही थी तभी आधी रात के वक़्त उसी बस्ती का 15 साल का एक लड़का उसे एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया।

सुबह रोती बिलखती बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उन्होंने बताया इस मामले में दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर बुधवार देर शाम आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया और बच्ची की चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो