लाइव न्यूज़ :

बरेली हिंसा: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, ‘‘आई लव मोहम्मद’’ पोस्टर विवाद को लेकर 26 सितंबर को बवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2025 14:40 IST

Bareilly violence: अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेश पाठक ने शनिवार को बताया कि 26 सितंबर को शहर में लागू निषेधाज्ञा के बावजूद मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने का आह्वान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के हस्तक्षेप करने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।125 से ज्यादा नामजद और 2500 से अधिक अज्ञात आरोपी हैं।कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला थानों में 10 मामले दर्ज किये गये।

Bareilly: बरेली की एक अदालत ने ‘‘आई लव मोहम्मद’’ पोस्टर विवाद को लेकर 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत छह आरोपियों की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। इन सभी पर गत 26 सितंबर को बरेली शहर में पुलिस पर पथराव, गोलीबारी और तेजाब से हमला करने का आरोप है। छह आरोपियों में से दो बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेश पाठक ने शनिवार को बताया कि 26 सितंबर को शहर में लागू निषेधाज्ञा के बावजूद मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने का आह्वान किया था। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

पाठक ने बताया कि दंगाइयों ने अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के गनर की राइफल और पुलिस जीप से एक वायरलेस सेट भी चुरा लिया। इस सिलसिले में कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, कैंट और किला थानों में 10 मामले दर्ज किये गये। इन मामलों में 125 से ज्यादा नामजद और 2500 से अधिक अज्ञात आरोपी हैं।

उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मौलाना तौकीर रजा वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। अन्य आरोपी बरेली जेल में हैं। पाठक ने यह भी बताया कि मौलाना तौकीर रजा के वकील ने बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज में हुई हिंसा के मामले में जमानत याचिका दायर की है।

शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (बरेली) अमृता शुक्ला की अदालत में इस अर्जी पर सुनवाई हुई जहां मौलाना तौकीर रजा, फैजान सकलानी, तकीम और मुनीर इदरीशी (सभी बरेली जिले के निवासी) और बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हरमन और नेमतुल्लाह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

रजा 27 सितंबर से फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद हैं। उन्हें घटना के सिलसिले में शहर भर के विभिन्न थानों में दर्ज 10 में से सात मुकदमों में आरोपी बनाया गया था, जबकि जांच के दौरान शेष तीन मुकदमों में भी उनका नाम जोड़ा गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...