लाइव न्यूज़ :

Bareilly rape Crime News: 35 वर्षीय पड़ोसी राकेश ने घर में घुस कर 85 वर्षीय वृद्धा से किया रेप, मौत, बहू ने कहा- किसी काम से घर गई तो देखकर स्तब्ध...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2024 18:22 IST

Bareilly rape Crime News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला (85) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटे की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं और महिला की बहू उनके साथ रहती है। मोहल्ले का युवक राकेश वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा है। वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक राकेश वहां से भाग गया।

Bareilly rape Crime News: बरेली के हाफिज गंज क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने बुजुर्ग महिला से घर में घुस कर कथित रूप से बलात्कार किया जिसके बाद महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले राकेश के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला (85) अपने घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और बेटे की मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिला के भाई-भाभी रहते हैं और महिला की बहू उनके साथ रहती है।

उन्होंने बताया कि वृद्धा की बहू के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह किसी काम से घर गई तो यह देखकर स्तब्ध रह गईं कि मोहल्ले का युवक राकेश उनकी वृद्ध सास से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने बताया कि वृद्धा की बहू ने शोर मचाया तो आरोपी युवक राकेश वहां से भाग गया।

इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन इस बीच वृद्धा की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आर्य ने बताया कि आरोपी शराबी है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...