लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: समाज को क्या हो गया?, 7 साल की बच्ची से 7-8 साल के दो बच्चों ने किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर वाराणसी रेफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2024 11:24 IST

Ballia Crime News: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को शनिवार रात घटना की जानकारी मिली।सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची से उसके हमउम्र दो बच्चों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आरोपी बच्चे शुक्रवार दोपहर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उन्होंने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी बच्चों की आयु सात से आठ साल के बीच है। उसने बताया कि बच्ची की शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए और घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को बताया कि पुलिस को शनिवार रात घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि बच्ची को चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर शनिवार देर रात दोनों बालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...